11 May 2025, Sun 10:59:25 AM
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर बड़ा निशाना : डिप्टी CM बोले : “कांग्रेस ने सरकारी खजाने को लूटा, अब जनता नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को घर बैठाएगी”

रायपुर, 02 जनवरी 2024| छत्तीसगढ़ में अरबों का शराब घोटाला हुआ है। एक क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। ईडी इस मामले की जांच कर रही है और जांच में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। ये बातें उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर में पत्रकारों से कही। आज वे बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए।

आगे उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के द्वारा जो राज्य के खजाने को लूटा गया था, वह अब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। एजेंसी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शराब घोटाले में जो लोग भी संलिप्त होंगे, वो सब जनता के सामने बेनकाब होंगे।

आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की स्थित को लेकर साव ने कहा कि, राजनीतिक दल को अपनी गतिविधि करने का अधिकार है। लेकिन जिस प्रकार से विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकारा, वैसे ही निकाय और पंचायत चुनाव में जनता का हक छीनने वाली कांग्रेस को घर बिठाने के लिए तैयार है।
…. ….. ……

 

Share
पढ़ें   महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन, श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed