13 May 2025, Tue 4:34:39 PM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण और महासमुंद में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

रायपुर, 06 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड मैदान से पूर्वान्ह 11.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा, जांजगीर पहुंचेंगे और खोखरा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद कार द्वारा 12.55 बजे हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर आएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा, जांजगीर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.15 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा पहुंचेंगे और कार द्वारा वहां से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण महासमुंद आएंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Share
पढ़ें   स्कूल शिक्षा : स्कूली बच्चों की उपलब्धि सुधार के लिए चलेगा 1 मार्च से विशेष अभियान, राज्य के बाहर की एजेंसी करेंगी अभियान के परिणामों का मूल्यांकन

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed