25 Apr 2025, Fri 1:02:24 PM
Breaking

बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट: 8 जवानों और एक वाहन चालक की शहादत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर 6 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

 

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का हुआ आगाज : अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए जनदर्शन के लिए जुट रहे आवेदकों का हो रहा स्वागत, बड़ी संख्या में आवेदक जुट रहे मुख्यमंत्री निवास में

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed