22 Oct 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : राजनीतिक आंदोलन से संबंधित प्रकरणों को वापस लेने मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक…निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर BJP की बड़ी बैठक…CM का बिलासपुर दौरा…देखें आज की बड़ी खबरें

रायपुर, 09 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित प्रकरणों की वापसी के सम्बंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक आज होगी ।

उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय सी-3, सिविल लाइन, रायपुर में यह बैठक होगी । मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की समीक्षा होगी । बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी ।

निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक

छत्तीसगढ़ में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में होगी । बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ तमाम मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे । बैठक में निकाय और पंचायत चुनाव में जीत को लेकर रणनीति बनाई जाएगी ।

बीजेपी कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और पुराने जिला अध्यक्षों का भी सम्मेलन रखा गया है । सम्मेलन में नए जिला अध्यक्षों का परिचय कराया जाएगा ।

CM विष्णुदेव साय बिलासपुर के दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के चकरभाटा में चालीहो (चालीसा) महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से अपरान्ह 2.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.10 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, चकरभाटा, बिलासपुर पहुंचेंगे और श्री सिन्धू अमरधाम आश्रम, झूलेलाल नगर में आयोजित चालीहो (चालीसा) महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

पढ़ें   दंतेवाड़ा में मोदी सरकार के 12 साल का गुणगान: केदार कश्यप बोले—बदला बस्तर, विकास की मुख्यधारा से जुड़ा अबूझमाड़

श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सौगात

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज प्रदेश के 37 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे। विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनवरी से नवम्बर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रूपए अंतरित किया जा चुके हैं। आज श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख की राशि का वितरण किया जाएगा।

Share

 

 

 

 

 

You Missed