15 Jun 2025, Sun 1:44:34 PM
Breaking

देशभर के 400 जल विशेषज्ञों और इंजीनियर्स की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे IWWA के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ, जल-360 डिग्री थीम पर होंगे सत्र

रायपुर. 10 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 10 जनवरी को सवेरे दस बजे इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इसकी मेजबानी मिली है। राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम मानस भवन में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इसका आयोजन किया गया है।

इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन में देशभर के जाने माने 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल होंगे। इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर आयोजित है। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। अधिवेशन का समापन 12 जनवरी को होगा।

Share
पढ़ें   20 साल से नशे का कारोबार, करोड़ों की संपत्ति, चार राज्यों में नेटवर्क: बिलासपुर पुलिस ने बड़े सौदागर संजीव सिंह को जबलपुर से दबोचा

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed