22 Oct 2026, Thu
Breaking

CG में ACB की बड़ी कार्रवाई : शिक्षा विभाग के शिक्षक, बाबू और BEO गिरफ्तार, ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

• बिलासपुर ACB टीम की कार्रवाई

बिलासपुर, 10 जनवरी 2025

एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर की एसीबी की टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग में दो जगहों पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 2 अलग-अलग प्रकरण में लोकसेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए है।

(1) सेवानिवृत्त प्रधान पाठक से रिश्वत लेते शा.उ.मा.विद्यालय, पदमपुर मुंगेली के प्राचार्य एवं बाबू गिरफ्तार किए गए है।

प्रार्थी ईश्वर लाल भारती, सरकंडा बिलासपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उनकी शासकीय माध्यमिक शाला जरहागांव मुंगेली से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरांत जीपीएफ, पेंशन व ग्रेच्यूटी राशि का बिल निकालने के एवज में डीडीओ सह प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. पदमपुर, मुंगेली मालिक राम मेहर एवं बाबू हनी शर्मा के द्वारा 20,000 रुपए की मांग की गई थी तथा प्रार्थी द्वारा राशि देने के बाद भी बिल के एवज में 10,000 रूपये और रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी व्यथित हो गया था तथा और रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 8,000 रूपये में सहमति हुई। आज दिनांक 10.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी मालिक राम मेहर एवं हनी शर्मा को 8,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

(2) जशपुर स्थानांतरित सहायक शिक्षक से रिश्वत लेते जिला सरगुजा के बी.ई.ओ सीतापुर, बाबू एवं सहयोगी शिक्षक गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें   CG Weather Update: मानसून की चाल सुस्त, उमस से लोग बेहाल; बिलासपुर समेत 12 जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

प्रार्थी चमर साय पैकरा, सहायक शिक्षक, शा.क.पू.मा.शा. बागबहार जिला-जशपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह शा.क.पू.मा.शा. बोदा बतौली में पूर्व में पदस्थ था, जहां से स्थानांतरण पश्चात् बागबहार जशपुर से वेतन आहरण हेतु एल.पी.सी. (अंतिम वेतन प्रमाण पत्र) एवं सेवा पुस्तिका देने के एवज में कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर, जिला-सरगुजा के बीईओ मिथिलेश सिंह सेंगर एवं सहायक ग्रेड-2 राजकुमार प्रसाद द्वारा 15000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 10.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से मिथिलेश सिंह सेंगर, राजकुमार प्रसाद एवं उनके सहयोगी अनुराग बरई, सहायक शिक्षक प्रा.शा. धरमपुर को 15000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।

तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed