6 Sep 2026, Sun
Breaking

ओवरब्रिज में सड़क की गुणवत्ता भाँपने सड़क पर बैठ गये डिप्टी CM अरुण साव : बीच सड़क में ली अधिकारियों की क्लास, तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा ओवरब्रिज पर मिले अनियमितता जांच करने प्रदेश के PWD मंत्री अरुण साव खुद ओवरब्रिज पहुंच गए । इस दौरान सड़क पर बैठक अरुण साव ने सड़क की गुणवत्ता की जांच की साथ ही जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई ।

 

 

अरुण साव अपने विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ ओवर ब्रिज पहुंचे हुए थे । अरुण साव ने तीन दिनों में जांच रिपोर्ट देने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं । अरुण साव ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार या काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – यह दस्तावेज नहीं, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है, 2047 तक हर क्षेत्र में होगा ऐतिहासिक बदलाव

 

 

 

 

 

You Missed