24 Apr 2025, Thu 7:52:39 PM
Breaking

प्लांट में दबे शवों को निकालने चला 40 घंटे का ऑपरेशन: 3 मज़दूरों के शव निकाले गये, देर रात पहुँचे डिप्टी CM ने जाना हाल

मनीष नामदेव,

मीडिया24 न्यूज़, मुंगेली

मुंगेली ज़िले के सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में साइलो हटाने के पश्चात कलेक्टर राहुल देव, एसपी श्री भोजराम पटेल की उपस्थिति में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, की टीम द्वारा पूरी रात कठिन एवं चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

 

लगभग 40 घंटे चले इस ऑपरेशन में राखड़ के मलबे में फंसे 03 शव को निकाल लिया गया है।

मृतकों में अवधेश कश्यप,, पिता निखादराम कश्यप निवासी तागा जांजगीर चांपा, प्रकाश यादव पिता, परदेशी यादव निवासी अकोली बलौदाबाजार, जयंत साहू पिता, काशीनाथ साहू निवासी जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है।

देर रात पहुँचे डिप्टी CM साव

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की रात मुंगेली जिले के सरगांव के पास स्थित स्टील फैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। साव की उपस्थिति में साइलो को बड़े क्रेन के माध्यम से उठाया गया। इसी में मजदूर दबे थे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़: बिलासपुर-दुर्ग स्टेशन से छूटने वाली ट्रेनों में चोरी से रेलवे परेशान, 56 लाख के चादर-कंबल गायब

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed