11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन: रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आईएएस सुबोध सिंह को पावर ट्रांसमिशन कंपनी का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर, 11 जनवरी 2025| छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, बालाजी राव और जितेंद्र सिंह मीना को आईजी के रूप में प्रमोशन दिया गया है। इसके साथ ही रायपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह, पूर्व एसएसपी संतोष कुमार सिंह और प्रशिक्षण एवं पुलिस ऑपरेशन के निदेशक अजात शत्रु बहादुर सिंह को डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया है।

इसके अलावा, पांच जिलों के एसपी के वेतन में भी वृद्धि की गई है। यह बदलाव राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

आईएएस सुबोध सिंह को अतिरिक्त प्रभार

आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के चेयरमैन रोहित यादव 70 दिनों की छुट्टी पर हैं, जिसके चलते सुबोध कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है।

1 जनवरी को हुए तबादले और प्रमोशन

नए साल के पहले दिन, छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें एक आईजी और चार डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अभिषेक पल्लव को पीएचक्यू से चंदखुरी पुलिस अकादमी भेजा गया है। साथ ही, आठ आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नारायणपुर के कलेक्टर का तबादला

राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कलेक्टर विपिन मांझी का तबादला कर उनकी जगह प्रतिष्ठा ममगाई को नया कलेक्टर नियुक्त किया है। जनवरी 2024 में कलेक्टर बने विपिन मांझी को एक साल बाद 1 जनवरी 2025 को स्थानांतरित किया गया।

पढ़ें   बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 12 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 54 लाख का था इनाम

यह प्रशासनिक बदलाव राज्य में सुशासन और विकास योजनाओं को तेज करने के उद्देश्य से किया गया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed