5 Sep 2026, Sat
Breaking

CG में सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में मारे गये 3 नक्सली..वर्दीधारी माओवादियों के शव के साथ हथियार और विस्फोटक पदार्थ भी हुए बरामद

• कई हथियार और विस्फोटक पदार्थ समेत नक्सल सामाग्री बरामद

बस्तर, 12 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में हिंद के जवानों को एक बार फिर नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है।

 

 

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज दिनांक 12/01/2025 सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।

सर्चिंग करने पर अब तक 03 वर्दीधारी माओवादियों का शव बरामद हुआ। मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक हथियार सहित अन्य हथियार और विस्फोटक पदार्थ व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ। मारे गये मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। जानकारी के अनुसार अभी क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित कुनकुरी के सपने को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल : 220 बिस्तर वाले अत्याधुनिक अस्पताल से लेकर 400 मेगावाट विद्युत सब स्टेशन, जीम, लाईब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पर्यटन केंद्र मयाली के विकास के लिए बड़ी योजनाओं को मिली हरी झंडी

 

 

 

 

 

You Missed