20 Oct 2026, Tue
Breaking

CG के कांग्रेस विधायक बाल – बाल बचे : परिवार सहित कुंभ स्नान करने जा रहे विधायक की कार हुई दुर्घटना का शिकार, विधायक को हाथ में लगी चोट, तो PSO को आई गंभीर चोट, विधायक परिवार सहित अस्पताल में भर्ती

• कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे विधायक इंद्र साव

उत्तरप्रदेश, 12 जनवरी 2024

छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव हादसे का शिकार हुए हैं। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक विधायक और उनके परिजन कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। तभी कार ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में विधायक इंद्र साव और उनके परिजन घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। विधायक इंद्र साव सपरिवार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे, तभी ये दुर्घटना हुई। हादसा यूपी के सोनभद्र जिले के बहमनी थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव के अनुसार, उनके हाथ पर चोट आई है। वहीं उनके PSO को गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी और ससुराल वालों को भी चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट: जशपुर में 3 सेंटीमीटर पानी बरसा, रायपुर में आज 34 डिग्री तक रहेगा तापमान

 

 

 

 

 

You Missed