6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज का मौसम : दिन भर की गर्मी के बाद शाम को बरसेंगे बादल, प्रदेश में रायपुर, बलौदाबाजार के साथ कई और जिले में बारिश की संभावना…

रायपुर, 02 जून 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मानसून की एंट्री के पहले ही प्रदेश में आए दिन बारिश हो रही है। रविवार को दिन भर धुप रहने के बाद शाम को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला था, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज कर की गई है। वहीं सोमवार को सुबह से ही धुप पड़ रही है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, शाम होते तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने के लिए मिलेगा। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में शाम को मौसम करवट ले सकता है। मौसम में बदलाव होने के चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, भिलाई, दक्षिण बस्तर, बालोद, कांकेर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में जमकर बारिश होगी। इस बार प्रदेश में मानसून के पहुँचने से पहले ही बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी।

 

 

 

Share
पढ़ें   CG में धर्मांतरण का खेल : नौकरी का झांसा देकर नारायणपुर की तीन युवतियों को ले जा रहे थे आगरा, एक युवक और दो नन के खिलाफ मामला दर्ज, धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला दर्ज

 

 

 

 

 

You Missed