8 Mar 2026, Sun
Breaking

बलौदाबाजार जिले में तीन क्षेत्र हेलमेट जोन घोषित : डोटोपार, रिसदा एवं सकरी बाईपास को हेलमेट जोन किया गया घोषित, हेलमेट नहीं लगाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के उपर आर्थिक जुर्माना एवं की जाएगी कानूनी कार्यवाही

बलौदाबाजार, 02 जून 2025

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आते रहती है । इन दुर्घनाओं को देखते हुए जिले की पुलिस कप्तान भावना गुप्ता ने बड़ा निर्णय लिया है । दरअसल, जिला मुख्यालय की सीमा को छू रहे तीन बायपास को हेलमेट जोन घोषित किया गया है । इन तीनों बायपास में हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा अन्यथा जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी । जिन तीन बायपास को हेलमेट जोन घोषित किया गया है उनमें डोटोपार, रिसदा और सकरी बायपास शामिल है ।

आपको बताते चलें कि जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं इस दौरान जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में लगातार नए उपायों को अमल में लाया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु लोगों के मध्य लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। हेलमेट जोन घोषित करने का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाना तथा सड़क दुर्घटना आदि की स्थिति में जान माल की सुरक्षा करना है। डोटोपार, रिसदा एवं सकरी बाईपास तीनों क्षेत्र में हेलमेट जोन घोषित होने से उक्त स्थलों में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करते पाए जाने पर उन पर जुर्माना एवं कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अपील है कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सदैव सहयोग करें एवं दुपहिया वाहन चालक सदैव हेलमेट धारण करें।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में 356 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- "सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान"

 

 

 

 

 

You Missed