7 Mar 2026, Sat

धमतरी के सोनामगर गांव में मचा हड़कंप: ग्रामीण के टॉयलेट में छिपा बैठा था 10 साल का तेंदुआ, छत से छलांग लगाकर भागा जंगल की ओर – वन विभाग की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

धमतरी, छत्तीसगढ़

जिले के नगरी क्षेत्र के सोनामगर गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। गांव के उत्तम साहू के घर के टॉयलेट में तेंदुआ छिपकर बैठा मिला। परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खोलकर झांका तो उन्हें किसी जानवर की पूंछ नजर आई। शक गहराते ही उन्होंने फौरन दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बिरगुडी रेंज के रेंजर दीपक गावड़े के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए घर के आसपास का इलाका खाली कराया गया। चूंकि घर के पास पहाड़ी जंगल है, इसलिए तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए वन विभाग ने वहां एक निकास मार्ग तैयार किया।

छत से कूदकर जंगल की ओर भागा तेंदुआ

ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए गांव में मुनादी करवाई गई। इसके बाद तेंदुआ टॉयलेट से निकलकर आंगन और फिर छत के रास्ते छलांग लगाते हुए बाहर आया। सड़क पार करते वक्त वह कुछ लोगों की ओर दौड़ा, लेकिन घबराकर जंगल की ओर भाग गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

परिवार के टॉयलेट में पड़ा था पेंट का सामान

रेंजर दीपक गावड़े ने बताया कि जिस टॉयलेट में तेंदुआ मिला, वह लंबे समय से उपयोग में नहीं था और वहां पेंट के डिब्बे रखे गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि तेंदुआ कब वहां घुस आया और कब से छिपा बैठा था। जब परिजन टॉयलेट से सामान निकालने गए, तभी उन्हें उसकी मौजूदगी का पता चला।

पढ़ें   विहिप बजरंगदल की जिला बैठक संपन्न : धर्मांतरण के खिलाफ आवाज तेज करने बनी रणनीति, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने सनातन धर्म का प्रचार तेज करने दिलाया संकल्प

वन विभाग के मुताबिक, तेंदुआ करीब 10 साल का था और घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल की ओर भाग गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर गांव में देर रात तक लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई।

गांव में फैली दहशत के बीच राहत

तेंदुए के सुरक्षित जंगल में लौटने के बाद गांव में लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए त्वरित और सतर्क कार्रवाई करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। ग्रामीणों ने विभाग के प्रयासों की सराहना की है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed