16 Jun 2025, Mon 10:33:37 PM
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: CM साय आज ऑटो एक्सपो का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम और भाजपा कार्यालय में अहम बैठक में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 16 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे वे साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे। वहां ऑटो एक्सपो का शुभारंभ कार्यक्रम और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 12:00 बजे से 1:00 बजे तक चलेगा।

इसके बाद 1:00 बजे मुख्यमंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौट आएंगे। 1:10 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात करेंगे।

शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री फिर से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। वे 5:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान करेंगे और 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौट आएंगे।

Share
पढ़ें   कसडोल विधानसभा से लड़ेंगे MLA प्रमोद शर्मा : निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, दिलचस्प हो सकता है मुकाबला

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed