20 Oct 2026, Tue
Breaking

छांछी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा : दुकान का पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जप्त किया सामान

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार/रायपुर, 19 जून 2025

कसडोल थानांतर्गत ग्राम छांछी (CHHANCHHI) में लाखों रुपये की हुई चोरी (THEFT) का खुलासा हो गया है, दुकान का पूर्व कर्मचारी ही आरोपी निकला है ।

गौरतलब है कि चोरी करने वाला कोई और नही बल्कि व्यापारी का पूर्व कर्मचारी दिलीप कुमार कश्यप ही निकला। आपको बता दे कि थाना कसडोल के उपनिरीक्षक सुखेन नायक के द्वारा थाना कसडोल के अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 331 (3) 305 (ए) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थी चोलेश साहु उर्फ पिन्टु ग्राम छाछी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके मकान मे अज्ञात चोर के द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के आभुषण, नकदी रकम तथा घर के सामने खडी क्रेटा कार को भी चोरी कर ले गया है । जिस पर थाना कसडोल के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात चोर के पतासाजी मे संदेह व शक के आधार पर आरोपी दिलीप कुमार कश्यप को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया ।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी के निशानदेही पर चोरी किये गये 01 क्रेटा कार, 01 जोडी सोने का झुमका को बरामद किया गया है ।

चोरी में प्रयुक्त मोटरसायकल व 02 नग कटर व गुलाबी रंग का टार्च व 02 नग मोबाइल को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी दिलीप कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया हुआ ।

कार्रवाई में यह थे शामिल

चोरी की घटना का खुलासा करने में मुख्यरूप से थाना कसडोल में पदस्थ उनि एस.आर नायक, प्रआर राजु टण्डन प्र०आरक्षक भीम साहु, आरक्षक मृत्युंजय महिलांगे, प्रताप बंजारे, कमलेश्वर बर्मन व थाना गिधौरी के आरक्षक सुजीत तम्बोली व आरक्षक अमीर राय व थाना कसडोल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Share
पढ़ें   CG हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रजनीश श्रीवास्तव बने महापंजीयक, मनीष ठाकुर को रजिस्ट्रार (सतर्कता) की जिम्मेदारी, मंसूर अहमद को नई तैनाती, देखें आदेश...<br><br>

 

 

 

 

 

You Missed