7 Sep 2026, Mon
Breaking

PM मोदी के मिशन में छत्तीसगढ़ अव्वल : ‘जल संचय जन भागीदारी’ में छत्तीसगढ़ रहा पहले स्थान पर, नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मंत्री केदार कश्यप ने की मुलाकात

रायपुर/नई दिल्ली, 21 जनवरी 2025

आज अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सौजन्य भेंट की। मंत्री केदार कश्य ने केंद्रीय मंत्री पाटिल जी का बस्तर के ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी और पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान अप्रतिम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।

जल संचय जन भागीदारी के आंकड़े

इस अवसर उन्होंने केंद्रीय मंत्री माननीय सीआर पाटिल से छत्तीसगढ़ में विभागीय उपलब्धियों के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश में जल संसाधन विभाग के संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की साथ ही विभागीय कार्यों के अवलोकन व निरीक्षण हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए आमंत्रित किए।

 

 

Share
पढ़ें   जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सतत विकास और हरित ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम

 

 

 

 

 

You Missed