11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की शुरुआत: आज से नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 28 जनवरी, 11 फरवरी को मतदान, 15 फरवरी को नतीजे

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में चुनाव होगा. इसके लिए 22 जनवरी यानि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे. नामांकन दाखिल का अंतिम तारीख 28 जनवरी रखा गया है. 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगे. निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होगा. वहीं 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. नगरीय निकाय चुनाव 25 दिनों में पूरे हो जाएंगे। बता दें कि 2025 के निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे.

रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे. रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में 1095 मतदान केंद्र होंगे. जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1378 मतदान केंद्र होंगे. इसके साथ ही नगरीय निकाय में 69 और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे. नगरीय निकाय को 107 और त्रिस्तरीय पंचायत को 97 सेक्टरों में बांटा गया है. वहीं मतदाता संख्या की बात करें तो रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालेंगे. नगरीय निकाय चुनाव में 11 रिटर्निंग ऑफिसर होंगे. वहीं पंचायत में 5 रिटर्निंग और 74 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि मतदान के केंद्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी तक होगा. चुनाव चिन्ह का प्रकाशन 6 फरवरी तक होगा.

Share
पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ बुनकर शिल्पी संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed