10 Mar 2026, Tue
Breaking

भिलाई में बिटकॉइन के नाम पर 36 लाख की ठगी: नागपुर के GST अफसर के बेटे ने सीनियर को बनाया शिकार, दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई, 22 जनवरी 2025

बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर नागपुर के जीएसटी ऑफिसर के बेटे ने अपनी सीनियर से 36 लाख की ठगी की है. पहले छोटे इन्वेस्ट में प्रॉफिट दिया, फिर बड़ा अमाउंट लिया. पीड़िता की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है. बता दें कि आरोपी के पिता छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पदस्थ रह चुके हैं. पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, स्मृति नगर जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने 16 अगस्त 2024 को अपनी शिकायत में बताया कि वो साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान नागपुर के न्यू वसुंधरा सोसाइटी बेल तरोरी रोड के रहने वाले उसके जूनियर तनमय विनोद कोहड़ (28) से दोस्ती हुई. वैष्णवी इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी. 2019 में अचानक एक दिन तनमय का फोन आया और कहा कि उसने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है. डिग्री लेने आया है. उनके ऑफिस में कोई जॉब है क्या ? इस पर वैष्णवी ने कहा कि जॉब होगी तो उसे बताएगी.

इस दौरान तनमय ने कहा कि, एक बिटकॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग का गेम है. उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है। उसने वैष्णवी से फोन पर बात करते समय 7800 रुपए लेकर उसमें इन्वेस्ट करा दिया. कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में वैष्णवी को 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया. इससे वैष्णवी उसके बातों में आ गई. तनमय ने वैष्णवी से कहा कि, इसमें बड़ा इन्वेस्ट करोगी तो बड़ा फायदा होगा। पैसे रिटर्न की गारंटी मेरी. वैष्णवी ने उसके खाते में 10 अगस्त 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 के बीच 3 ट्रांजेक्शन में 73051 रुपए, 510362 और 3031299 रुपए डाल दिए. जब वैष्णवी ने अपना रिटर्न मांगा तो तनमय उसे घुमाने लगा। तब उसने सुपेला थाने में केस किया. इसके बाद स्मृति नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तनमय को पकड़ने के लिए नागपुर गई. उसके लोकेशन को ट्रैस कर न्यू वसुंधरा सोसाइटी बेल तरोरी रोड नागपुर पहुंची। उसे उसके घर से गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई है.

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारी फिक्की अवार्ड से सम्मानित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed