22 Jul 2026, Wed

नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट कल : प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ संगठन महामंत्री शिवप्रकाश पहुंचे रायपुर, कल बैठक के बाद होगी नामों की घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बीजेपी कल जाती करेगी । कल प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश चुनाव समिति की बैठक लेंगे और बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ जाएगी ।

 

 

माना जा रहा है कि नगर निगमों के साथ, कई नगर पालिकाओं और कई नगर पंचायतों के अध्यक्षों की लिस्ट बीजेपी कल ही जारी कर देगी । आपको बताते चलें कि बीजेपी की पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी हौंसले हैं, ऐसा सूत्र बता रहे हैं । दरअसल, प्रदेश के नगरीय निकायों में 11 फरवरी को मतदान होना है और 28 जनवरी तक नामांकन डाले जाएंगे ।

 

 

Share
पढ़ें   जमीन के काम में अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर: छत्तीसगढ़ में 'ऑटो म्यूटेशन' का कमाल, 99.95% मामलों का घर बैठे निपटारा