8 Jun 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : उम्मीदवारों को लेकर BJP की बड़ी बैठक…नगरीय निकाय चुनाव को लेकर BJP की पहली लिस्ट आज…कांग्रेस कल करेगी पहली लिस्ट जारी…अमलेश्वर नगर पालिका में शिवसेना ने हिमांशु शर्मा को बनाया उम्मीदवार…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी और अहम बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली है । बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहेंगे।  बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होगी । बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे । दरअसल, सभी जिलों से पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी कर दो नामों का पैनल तैयार किया है । आज इन्हीं दो नामों में से एक नाम पर अंतिम मुहर लगने वाली है ।

 

 

कांग्रेस की पहली लिस्ट कल

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे और बैठक के बाद कांग्रेस की भी पहली लिस्ट जारी होगी । कांग्रेस ने भी जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ दावेदारों से रायशुमारी कर तीन नामों का पैनल तैयार किया है । अब इन्हीं तीन नामों में से एक नाम पर पार्टी अंतिम मुहर लगाएगी । कल दोपहर – शाम तक कांग्रेस की भी सूची जारी हो जाएगी ।

अमलेश्वर नगर पालिका में शिवसेना ने जताया हिमांशु शर्मा को उम्मीदवार

अमलेश्वर नगर पालिका से शिवसेना ने हिमांशु शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है । हिमांशु शर्मा का बड़ा जनाधार अमलेश्वर क्षेत्र में माना जाता है, ऐसे में पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है । हिमांशु शर्मा ने उम्मीदवार बनाया जाने पर पार्टी के प्रति आभार जताया है ।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने सरगुजा सांसद और विधायकों संग की अहम बैठक: सरगुजा को विकास और पर्यटन का हब बनाने पर चर्चा, सड़कों और परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर होगा जोर