6 Jun 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के बचे हुए उम्मीदवारों की होगी घोषणा…डिप्टी CM विजय शर्मा की बड़ी प्रेसवार्ता…त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने कई उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है । नगरीय निकाय चुनाव के लिए बचे हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज दोनों पार्टियां करने वाली है । नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कल नामांकन की प्रक्रिया का अंतिम दिन है, ऐसे में आज और कल नामांकन भरने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी । नगरीय निकायों के लिए मतदान 11 फरवरी को और मतगणना 15 फरवरी को होगी ।

 

 

डिप्टी CM विजय शर्मा लेंगे प्रेसवार्ता

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बड़ी प्रेसवार्ता करेंगे । इस दौरान पूर्व विधायक सौरभ सिंह भी शामिल रहेंगे ।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आज से नामांकन

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी । नामांकन की अंतिम तारीख 03 फरवरी है । पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को संपन्न होंगे ।

Share
पढ़ें   केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात: छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर हुई अहम चर्चा