9 Mar 2026, Mon
Breaking

कांग्रेस में टिकट बेचने के आरोपों पर बोले वन मंत्री केदार कश्यप, कहा- “पैसे लेकर टिकट देने वाली पार्टी से भ्रष्टाचार और लूट के सिवा कुछ नहीं मिल सकता, जनता को सतर्क रहना होगा”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि अब तक का कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब वह संगठन में रहते हैं तो टिकटों की खरीदी बिक्री करके पैसों की लूट करते हैं और जब सत्ता में रहते हैं तो गरीब जनता को नोच कर, भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा अर्जित करते हैं। कश्यप ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस का एजेंडा केवल लूट है अतः जनता को सावधान रहना चाहिए कि कोई भी कांग्रेस का प्रत्याशी चुनकर आएगा तो वह केवल भ्रष्टाचार ही करेगा।

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कांग्रेस में टिकटों की खरीदी-बिक्री के चरम पर होने की खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस के नेतृत्व पर यह आरोप लगाते आए हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में इसके कई मामले सामने आए हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक पर उंगली उठाई और उनके पूरे पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया। कश्यप ने ऐसे अनेक मामलों का जिक्र करते हुए बताया कि राजनांदगाँव के कांग्रेस पार्षद राजेश गुप्ता द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव नलिनी मेश्राम से 2 करोड़ रु. में टिकट की डील कराने का झाँसा देकर 30 लाख रु. वसूलने का मामला सामने आया था। इसी तरह सीपत के बागी कांग्रेस प्रत्याशी अरुण तिवारी ने तो तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा पर 4 करोड़ रु. में टिकट बेचने का आरोप मढ़ा, जबकि मनेंद्रगढ़ के विनय जायसवाल ने अपने ही केंद्रीय नेता चंदन यादव पर 7 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया। इस मामले में निलंबित जायसवाल की कांग्रेस में वापसी तक हो गई है। रायपुर उत्तर के कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने बागी कांग्रेस प्रत्याशी अजीत कुकरेजा की कांग्रेस वापसी का यह कहकर विरोध किया है कि वह पैसों के दम पर वापसी करा रहे हैं।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : विधानसभा सत्र में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जानें पूरा शेड्यूल...

प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा हरियाणा में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तँवर ने 5 करोड़ में कांग्रेस टिकट बेचने का आरोप लगाया तो राजस्थान में कांग्रेस सांसद हरीश मीणा ने 8 करोड़ रु. में कांग्रेस टिकट बेटे जाने का खुलासा किया। झारखंड में कांग्रेस नेता उमासंकर अकेला की टिकट 2 करोड़ रु. नहीं देने के कारण काट दिए जाने का मामला सामने आया था। कश्यप ने कहा कि इससे यह बात साफ तौर पर सामने आती है कि कांग्रेस का चाहे केंद्रीय नेतृत्व हो या प्रदेश नेतृत्व, टिकटों को लेकर उसका अपना राजनीतिक चरित्र न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देश के अन्य राज्यों में भी दागदार ही है। कांग्रेस का चाहे केंद्रीय नेतृत्व हो या चाहे प्रदेश नेतृत्व, इस तरह के आरोपों से अक्सर घिरता रहा है। पहले तो कांग्रेस में टिकटों के दावेदार नहीं होते, और तब पैसों का लेन-देन करके टिकटों को बेचने का काम किया जाता है। कश्यप ने कहा कि जो व्यक्ति पैसे देकर के कांग्रेस की टिकट लाता है, कल के दिन नगर पंचायत-नगरपालिका अध्यक्ष या नगर निगम का महापौर बनता है, तो यह तय मानिए कि वह जन-धन की बंदरबाँट करेगा, जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन को रोकने का काम करेगा ताकि वह पूरा पैसा उनकी जेब में जाए। इसलिए प्रदेश की जनता-जनार्दन को सावधान रहकर ऐसा अध्यक्ष और महापौर चुनना है, जो जनहित की केंद्रीय व प्रादेशिक योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचाए। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पैसे की भूखी पार्टी है। कांग्रेस के हर एक व्यक्ति की प्राथमिकता पैसा कमाना ही है। पिछले 5 साल के अपने शासनकाल में कांग्रेस सरकार ने केवल और केवल जनता को लूटने का काम किया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed