7 Mar 2026, Sat
Breaking

निकाय चुनाव को लेकर BJP प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का बड़ा दावा : सवन्नी बोले : “विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में चल रही प्रचंड लहर, भाजपा ने तैयारियों के मामले में अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ा”

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 30 जनवरी 2025

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के मामले में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सवन्नी ने कहा भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र शीघ्र ही जारी करेगी। साथ ही भाजपा जनता के बीच ही आरोप पत्र भी लेकर आएगी। भाजपा का जनघोषणा पत्र प्रदेश की निकायों के विकास और भाजपा के सुशासन की अवधारणा से पूरिपूर्ण होगा। सवन्नी ने कहा कि एक फरवरी को प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है, साथ ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान निकायों में हुए भ्रष्टाचार और विकास कार्य की अनदेखी का मुद्दा भी जनता के बीच उठाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेद्र सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय निकायों में विकास कार्य शून्य रहा। कांग्रेस के निकायों के जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। जनता अब कांग्रेस से ऊब चुकी है। इसलिए जनता ने ठान लिया है कि नगरीय निकाय में भी भाजपा का सुशासन लाना है। इस बार भाजपा नगरीय निकाय चुनावों में पूरा क्लीन स्वीप करेगी। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। यही कारण भी है कि कांग्रेस नगरीय निकायों के चुनाव में अपनी हार मान चुकी है और कांग्रेस, भाजपा से हर तैयारी में पीछे हो गई। जहां भाजपा के सभी पार्षद पद के उम्मीदवारों ने एक साथ अपने मेयर और अध्यक्षों के साथ नामांकन किया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने अलग-अलग नामांकन भरे। हालात यह है कि नामांकन के अंतिम दिन तक कांग्रेस निकायों के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई। कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में भी अंतर्कलह से जूझ रही है। सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकार्ता और पदाधिकारियों ने खुद कांग्रेस में टिकट बेचे जाने का आरोप लगा रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि कांग्रेस हर चुनाव में कांग्रेस टिकट बेचती है, फिर उनके जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद भ्रष्टाचार कर दिए हुए पैसे की पूर्ति करते हैं। कांग्रेस का जनता के कल्याण और विकास कार्य से कोई मतलब नहीं है। वे जब भी सत्ता में आते हैं, सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट मचाते हैं। इसके अनगिनत उदाहरण जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि पार्लियामेंट से लेकर निकाय और पंचायतों तक भाजपा का झंडा लहराना है। सवन्नी ने कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा करती है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अपार जनसर्मथन दिया।

पढ़ें   भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने मेरी मानहानि की हैः विनोद वर्मा

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कर रही है। आज विष्णुदेव साय सरकार ने पीएम मोदी जी की सभी गारंटी की योजनाओं को करने का काम किया है। विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही है। इससे जनता का विश्वास और साथ भाजपा के साथ है और निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed