प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 31 जनवरी 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट के मंत्री 13 फरवरी को प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग विशेष विमान से कुंभ में स्नान करने जाएंगे।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इस यात्रा का कार्यक्रम तय किया है।
इससे पहले, सरकार के सभी मंत्री अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि संगठन के कुछ पदाधिकारी भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यह यात्रा नगरीय निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद होगी।