18 Mar 2025, Tue 9:53:09 PM
Breaking

धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी : अब तक 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी, 31 हजार 089 करोड़ रुपए का भुगतान, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 31 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

 

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय जशपुर और बलरामपुर जिले को देंगे बड़ी सौगात...तातापानी महोत्सव की होगी शुरुआत...राज्य युवा महोत्सव का अंतिम दिन...CGPSC मामले में अब तक 7 गिरफ्तार...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed