7 Mar 2026, Sat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘बेचारी’ कहकर फंसी सोनिया गांधी! केदार कश्यप का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले – आदिवासी विरोधी मानसिकता उजागर, बघेल-बैज को मांगनी चाहिए माफी, वरना जनता सिखाएगी सबक”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा ‘बेचारी’ (Poor Lady) शब्द के प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे कांग्रेस की महिला शक्ति और आदिवासी समाज के प्रति निकृष्ट सोच और राजनीतिक चरित्र का परिचायक बताया है।

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार मातृशक्ति, जनजातीय समाज और अन्य वर्गों को अपमानित कर रहे हैं। सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति के लिए “बेचारी” शब्द का उपयोग न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह कांग्रेस की आदिवासी समाज के प्रति घृणा को उजागर करता है।

“कोई भी आदिवासी बेचारा नहीं होता”

केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज ने देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 1857 के स्वाधीनता संग्राम से भी पहले से आदिवासियों ने विदेशी दासता के खिलाफ संघर्ष किया है। उनके बलिदान और योगदान को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंका जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को नीचा दिखाने का काम किया है। इससे पहले भी कांग्रेस के एक नेता ने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर अपमानित किया था, लेकिन पार्टी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं, राष्ट्रपति चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ दौरे पर आईं द्रौपदी मुर्मू का कांग्रेस ने विरोध कर अपनी विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया था।

“कांग्रेस शर्म करे और माफी मांगे”

कश्यप ने छत्तीसगढ़ की जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में थोड़ी भी शर्म बची है, तो भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत तमाम कांग्रेस नेताओं को सोनिया गांधी की अभद्र भाषा के लिए कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें बहुत बड़ी सजा देगी।

Share
पढ़ें   कुनकुरी में छठ पर्व पर मुख्यमंत्री साय ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 5.17 करोड़ स्वीकृत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.