17 Mar 2025, Mon 4:02:14 AM
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ बयान से मचा बवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – कांग्रेस आदिवासी समाज का अपमान करना बंद करे!

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 फ़रवरी 2025

संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता और सांसद सोनिया गांधी के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। Poor Lady, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।”

 

 

सोनिया गांधी के इस बयान की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान भी है।

साय ने कहा, “राष्ट्रपति को ‘गरीब’ और ‘बेचारी’ कहना कतई स्वीकार्य नहीं है। द्रौपदी मुर्मू न केवल जनजातीय समाज बल्कि पूरे देश की गौरव हैं। कांग्रेस कभी भी आदिवासी समाज को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। पहले कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हराने का पूरा प्रयास किया और जब वह जीत गईं, तो अब लगातार उनके प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग कर रही है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर चुकी है। “नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए जिस भाषा का उपयोग किया था, उसे दोहराया भी नहीं जा सकता। कांग्रेस का यह रवैया आदिवासी समाज को अपमानित करने वाला है, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा और न ही माफ करेगा।”

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, “हमें गरीब और बेचारों के रूप में देखने की जरूरत नहीं है। जनजातीय समाज इस देश की रीढ़ है और स्वतंत्रता संग्राम में उसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोनिया गांधी को अपने बयान के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।”

Share
पढ़ें   MMS कांड : भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जारी किया नोटिस, MLA का बयान दर्ज करेगी पुलिस...विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जारी हुआ था MMS

 

 

 

 

 

You Missed