12 Mar 2026, Thu
Breaking

नगरीय निकाय चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, जनता केवल भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर करेगी भरोसा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 05 फ़रवरी 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में कहा कि, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा होता है, ये झूठे सपने दिखाते हैं। ये जनता को धोखा देने के लिए घोषणा पत्र लाती है। विधानसभा चुनाव 2018 में इन्होंने 36 वादे किए थे, जिसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए और जनता जनार्दन ने इसका बदला ले लिया। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी सबक सिखाएगी। साव ने कहा कि, कांग्रेस देश और राज्य के हितों के विपरीत कार्य करती है, इसलिए जनता इससे दूर जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री साव ने गरीबों को पट्टा देने की योजना पर कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलना बंद करें। सरकार कानून में परिवर्तन करके नजूल भूमि के पट्टाधारक को भू- स्वामित्व का अधिकार देगी। वहीं निकायों में समेकित कर और बिजली बिल पटाने वालों को प्रधानमंत्री आवास देने की योजना बनाई है। हमने अटल विश्वास पत्र में गरीबों को पीएम आवास देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री ने हर गरीब को पक्का मकान दिलाने की योजना बनाई है। हमारी सरकार गांव और शहरों में प्रत्येक गरीब को पीएम आवास देने के लिए संकल्पित है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस पर साव ने कहा कि, दिल्ली में परिवर्तन की लहर है, आप दा की सरकार जाने वाली है। जनता आखिरी किल ठोकने वाली है। दिल्ली में कमल खिलेगा, डबल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली तेज गति से आगे बढ़ेगा।

Share
पढ़ें   प्रबल जूदेव की दहाड़, ‘छत्तीसगढ़ को बंगाल कतई नहीं बनने देंगे’…सराईपाली में अनेकों धर्मांतरित परिवारों के 105 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed