24 Oct 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे छत्तीसगढ़ प्रवास पर…लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का रायपुर में होगा आगाज…पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 फरवरी 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ आगमन होगा। अमित शाह दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट दोपहर 12.25 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड आएंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह श्री चंद्रगिरी तीर्थ में दोपहर 1.10 बजे पधारेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम के तहत आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। दोपहर 2.10 बजे से 2.40 मिनट तक अमित शाह विद्यायतन समाधि स्मारक चन्द्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में आयोजित विनयांजलि समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्वात अमित शाह सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 2 .50 बजे छोटी श्री बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ से अपराह्न 3.45 बजे पर माना रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आज से होगा आगाज

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब बस कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाला है।  जी हां, आज से लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का आगाज हो रहा है। बता दें कि,  6 फरवरी से 18 फरवरी तक मुकाबले होंगे, जिसमें नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

पहले दिन छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया, आयुष्मान खुराना और हार्डी संधू धमाकेदार परफॉर्मेंस से क्रिकेट लीग का आगाज करेंगे। बता दें कि, कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीयों के साथ ही विदेशी क्रिकेटर्स भी अपना टैलेंट दिखाएंगे।

पढ़ें   ACB की बड़ी कार्रवाई : जमीन के बंटवारे को लेकर पटवारी ने किसान से मांगा 13 हजार, ACB की टीम ने पटवारी को घूस लेते पकड़ा

छत्तीसगढ़ वारियर्स

सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केविन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाहा, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकूजा, अंबाती रायुडु, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम।

 

दिल्ली रॉयल्स

शिखर धवन, लेंडल सिमन्स, दनुश्का गनथिलका, एंजेलो परेरा, सहरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद इमरीत, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना।

 

पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है । प्रदेश में तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत के चुनाव होने हैं, ऐसे में आज नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को आवंटित होंगे ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed