1 Apr 2025, Tue 2:57:07 AM
Breaking

आज रायगढ़ और बिलासपुर जाएंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव: रायगढ़ कार्यकर्ताओं संग मंथन, बिलासपुर में करेंगे रोड शो, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायगढ़ और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:00 बजे रायपुर स्थित अपने सरकारी निवास डी-8, सिविल लाइन्स से रवाना होंगे। उनका पहला कार्यक्रम रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होना है। दोपहर 1:00 बजे वे टाउन हॉल मैदान, खरसिया पहुंचेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद, उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे खरसिया से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे डीपीएस स्कूल, तिफरा रोड, बिलासपुर पहुंचकर शाम 4:00 बजे रोड शो और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे आम जनता और स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Share
पढ़ें   सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर अजय त्रिपाठी ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, पढ़िये किन मामलों को लेकर दायर की गई है याचिका?

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed