1 Apr 2025, Tue 8:49:35 PM
Breaking

भाजपा का बागियों पर बड़ा एक्शन: नगरीय निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता पर कड़ा फैसला, 45 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर!

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 07 फ़रवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगरीय निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी बागी नेताओं को 6 वर्षों के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है।

दुर्ग जिले में कुल 45 नेताओं पर गिरी गाज

 

भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि दुर्ग नगर निगम से 30, नगर पालिका व नगर पंचायत से 11 नेताओं को निष्कासित किया गया है। इसके अलावा पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी होरीलाल देवांगन, उतई से सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

निष्कासित नेताओं की सूची

दुर्ग नगर निगम से निष्कासित पार्षद प्रत्याशी:

भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा, रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी से:

विनोद कुमार बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू, सुनीता तिवारी, अनुराग गुप्ता, ओंकार प्रसाद मारकंडे।

नगर पंचायत पाटन से:

वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर, वार्ड क्रमांक 13 से लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर

नगर पंचायत उतई से:

माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू।

भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Share
पढ़ें   बलरामपुर ब्रेकिंग:-आरक्षक की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद...ASP सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed