14 Jun 2025, Sat 12:11:13 AM
Breaking

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की प्रचंड जीत, सीएम साय बोले— छल-कपट की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती!

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 08 फ़रवरी 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी यह साबित करती है कि सुशासन और विकास के प्रति जनता का भरोसा अटूट है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए सभी वर्गों के लिए काम किया है। यही कारण है कि दिल्ली की जनता ने छल-कपट को नकारते हुए भाजपा को सत्ता सौंपी है। भाजपा के नेतृत्व में ही दिल्ली की प्रगति संभव है, और जनता ने इसी सोच के साथ अपना मत दिया है।”

मोदी की गारंटी पर जनता की मुहर: अरुण साव

दिल्ली में भाजपा की जीत पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “दिल्ली की जनता ने ‘आप’दा से मुक्ति पाई और मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक, शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया।”

भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। दिल्ली में जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने भी इस परिणाम को देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Share
पढ़ें   सड़क सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ सरकार का एक्शन प्लान : मुख्यमंत्री ने दिए ब्लैक स्पॉट सुधार, ट्रामा यूनिट निर्माण और यातायात नियमों पर कड़ाई के निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed