1 Jun 2025, Sun
Breaking

निकाय चुनाव नतीजों से पहले सियासी घमासान! सीएम साय का बड़ा दावा—बीजेपी की होगी जीत, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 फ़रवरी 2025

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे, इसे लेकर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस चुनाव में भी बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही पार्टी को इसमें भी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का बीजेपी पर विश्वास बढ़ा है।

सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच वर्षों तक ठगी गई और अब कांग्रेस पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है।

अमर गुफा जांच समिति को मिला अतिरिक्त समय

बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच कई कारणों से पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है।

कांग्रेस में बदलाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री का बयान

कांग्रेस में संभावित बदलाव को लेकर सीएम साय ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, वे खुद इसे समझेंगे।

सांसद भोजराज नाग के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री का जवाब

कांकेर सांसद भोजराज नाग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे TI को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जवानों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जवानों का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस करती है। नक्सली एनकाउंटर के बाद कांग्रेस आरोप लगाती रही, लेकिन जब नक्सलियों ने खुद अपनी हिट लिस्ट जारी की, तब इनका मुंह बंद हो गया। हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है, इसलिए सुरक्षा बलों को लगातार अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

Share
पढ़ें   रेलवे ने बदला नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम, जानें नए शेड्यूल, रूट और स्टॉपेज की डिटेल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed