14 Jun 2025, Sat 7:59:42 AM
Breaking

रायपुर नगर निगम चुनाव 2025: 15 फरवरी को होगी मतगणना, सुबह 9 बजे से डाकमत पत्रों की गिनती, 9:30 बजे से ईवीएम से गणना, 104 टेबल पर होंगे नतीजे तय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 14 फरवरी 2025

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत सेजबहार स्थित स्ट्राॅंग रूम में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके पश्चात साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की गणना होगी। 70 वार्डाें में हुए मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती की जाएगी। इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है।

उल्लेखनीय है कि स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed