8 Mar 2026, Sun

CG नगरीय निकाय चुनाव: मतगणना जारी, रायपुर-जगदलपुर-राजनांदगांव में भाजपा आगे, आज आएंगे सभी 173 निकायों के नतीजे

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है, जबकि कुछ ही देर में बाद EVM की गिनती शुरू होगी।

मतगणना के लिए कुल 114 टीमों को तैनात किया गया है, जिसमें 104 मतगणना टेबल शामिल हैं। रायपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं।

शुरुआती रुझान: रायपुर, जगदलपुर और राजनांदगांव में भाजपा आगे

शुरुआती रुझानों में रायपुर और जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा राजनांदगांव में भी भाजपा आगे चल रही है।

11 फरवरी को हुआ था मतदान

11 फरवरी को 10 नगर निगमों सहित 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। इन चुनावों में:

  • महापौर पद के लिए 79 उम्मीदवार
  • पार्षद पद के लिए 1889 उम्मीदवार
  • अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशी मैदान में थे।

आज सभी स्थानों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रायपुर नगर निगम: 10.36 लाख मतदाता

रायपुर नगर निगम में कुल 10,36,118 मतदाता हैं, जिनमें:

  • पुरुष मतदाता: 5,18,954
  • महिला मतदाता: 5,16,908
  • तृतीय लिंग मतदाता: 256

रायपुर जिले के 10 निकायों में 11.68 लाख मतदाता

रायपुर जिले के 240 वार्डों में कुल 11,68,373 मतदाता हैं:

  • पुरुष: 5,83,807
  • महिला: 5,84,307
  • तृतीय लिंग: 259

मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रायपुर नगर निगम में 104 सेक्टर ऑफिसर, जबकि पूरे जिले में 136 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए थे।

पढ़ें   13.40 KM लंबे कोनी–मोपका बायपास का फिर से होगा निर्माण : फोरलेन सड़क के लिए ₹63.13 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, भारी ट्रैफिक और जलभराव से जर्जर हुई थी पुरानी सड़क

जल्द आएंगे अंतिम नतीजे

मतगणना जारी है, और जल्द ही सभी स्थानों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed