29 May 2025, Thu 10:08:20 AM
Breaking

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त: CM विष्णुदेव साय बोले – जनता का विश्वास हमारी जीत की ताकत, डबल इंजन सरकार की नीतियों पर मिला जनादेश

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णायक बढ़त के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और संगठन की कुशल रणनीति का परिणाम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है।”

साय ने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है।

Share
पढ़ें   CG के बलरामपुर में धान खरीदी से पहले अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 56 बोरी धान और पिकअप वाहन जब्त

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed