10 Mar 2026, Tue
Breaking

नगरीय निकायों में मंत्री अरुण साव के कार्यों का मिला BJP को फायदा : विकास कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर, 14 महीने के काम ने दिलाई बड़ी जीत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ में लोकसभा, विधानसभा और रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सीएम साय के नेतृत्व में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को 14 महीने में 7400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। प्रदेश के शहरों को विकास कार्यों के लिए बीते 5 वर्षों में भी इतनी बड़ी रकम नहीं जारी हुई थी, जितनी उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने 14 माह में दिलाए हैं। इस राशि से शहरों का अभूतपूर्व विकास जारी है। इन विकास कार्यों की मॉनिटरिंग साव खुद भी करते हैं। विकास में बाधा लाने वाले अधिकारियों की खबर लेकर समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। शहरों के विकास के लिए विष्णु देव साय सरकार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में विकास के लिए कई बड़े कार्य किए।

अमृत मिशन में जल प्रदाय के लिए 1300 करोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 900 करोड़, प्रधानमंत्री ई बस सेवाओं के लिए 65 करोड़ जिससे 205 बसें शहरों में आ रही हैं। अधोसंरचना मद और वित्त आयोग से विकास के लिए मिले 1660 करोड़ की लागत से पूरे प्रदेश के शहरों में इतने रोड, नाली और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति डिप्टी सीएम साव ने करवाई है जितनी बीते 5 वर्षों में नहीं हुई।

पढ़ें   विस अध्यक्ष के परिवार में शोक की लहर : डॉ रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी का निधन,सीएम साय ने जताया दुख

नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने प्रधानमंत्री शहरी आवास में 760 करोड़ की लागत से 50 हजार से अधिक परिवारों को आवास का उपहार प्रदान किया है। शहरों को स्वच्छ बनाने और कचड़े से निपटान हेतु 230 करोड़ के कार्य, शहरी स्वास्थ के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट हेतु 90 करोड़ की राशि जारी कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने हेतु निःशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराई गई है, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के इन 14 महीनों के परिश्रम और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व पर जन मुहर लगाते हुए प्रदेश की जनता ने 10 में 10 नंबर दिए हैं।

अरुण साव और 14 माह का अद्भुत संयोग

उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और 14 महीने का अद्भुत संयोग है, विपक्ष में थे तो 14 माह के लिए भाजपा प्रदेश के कप्तान बन मैदान में उतरे और मैदान मार ले गए वो भी अद्वितीय जीत 14 माह में 14 प्रतिशत वोट गेन के साथ।

और पिछले वर्ष भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री बने और फिर 14 महीने में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बंपर जीत दिलाने में मुख्यमंत्री के साथ अहम भूमिका निभाई।

अपने सरल और सहज स्वभाव के अनुरूप उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज 10 नगर निगमों में और नगर पालिकाओं-नगर पंचायतों में मिली एकतरफा जीत पर कहा कि, इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और निकायों में हुए विकास कार्यों को जाता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर जाता है, अपने विभाग के विकास कार्यों पर तारीफ के बजाय सरलता से बधाई देते दिख उप मुख्यमंत्री साव, राजनीति का ये पहलू भी राजनीति से जुड़े लोगों के लिए एक सीखने योग्य कार्य है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed