10 Mar 2026, Tue
Breaking

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रभारी क्षेत्रों में अंबिकापुर, भटगांव और बिश्रामपुर में जबरदस्त जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 फ़रवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुए नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भागीदारी के चलते अंबिकापुर, भटगांव और बिश्रामपुर में भाजपा को प्रचंड जीत मिली।

अंबिकापुर नगर निगम की प्रभारी मंत्री रहीं लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से महापौर पद पर भाजपा की मंजूषा भगत ने 11,000 से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके अलावा, 31 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए।

भटगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की परमेश्वरी राजवाड़े ने जीत हासिल की, जबकि 08 पार्षद भी भाजपा से चुने गए। इसी तरह, बिश्रामपुर नगर पंचायत में निर्मला यादव अध्यक्ष बनीं और यहां भी भाजपा के 08 पार्षदों ने जीत दर्ज की।

लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए पूरे समर्पण के साथ प्रचार किया। चुनावी अभियान के दौरान उन्हें महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिला। अंबिकापुर में प्रभारी मंत्री के रूप में उनकी भूमिका ने पार्टी की जीत में अहम योगदान दिया।

भाजपा सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारों का असर चुनावी नतीजों में दिखा। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को भारी समर्थन दिया, जिससे विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया।

Share
पढ़ें   नवा रायपुर में विकसित होगा देश का सबसे बड़ा थोक बाजार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को थोक बाजार के लिए कार्ययोजना पर तेजी से कार्य करने के दिए निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed