25 Apr 2025, Fri 5:20:49 AM
Breaking

देश को मिला नया मुख्य चुनाव आयुक्त! ज्ञानेश कुमार ने संभाली कमान, 2029 तक रहेगा कार्यकाल, इन राज्यों में कराएंगे चुनाव

ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली, 19 फ़रवरी 2025

1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार को भारत का 26वां मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया है। बुधवार, 19 फरवरी को सुबह 9:20 बजे उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, मौजूदा CEC राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो गए।

नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले CEC

ज्ञानेश कुमार नए चुनाव आयुक्त कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। इस दौरान देश में कई अहम चुनाव होंगे।

 

4 साल के कार्यकाल में 20 राज्यों और पुडुचेरी में चुनाव

ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम सहित 20 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे।

  • सबसे पहले बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे।
  • अंतिम चुनाव मिजोरम में होगा।
Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : मार्निंग वॉक में निकले 4 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर गई हो गई चारों की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed