9 Jun 2025, Mon 5:55:48 PM
Breaking

CM विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा: सोगड़ा आश्रम जाएंगे, दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच के समापन समारोह में होंगे शामिल, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग, जानें आज का पूरा शेड्यूल..

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दौरा सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा।

सुबह 9:35 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम बगिया के हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। वहां 10:45 बजे आगमन के बाद मुख्यमंत्री निज निवास पहुंचेंगे।

इसके बाद 11:00 बजे वे “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे। आधे घंटे के लिए यह कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके बाद वे कुछ समय आरक्षित रखेंगे। दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री बगिया से प्रस्थान करेंगे और 12:05 बजे जशपुर जिले के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे।

इसके बाद वे 12:40 बजे ग्राम सोगड़ा स्थित सोगड़ा आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे कुछ समय व्यतीत करेंगे। आश्रम से 1:10 बजे प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 1:30 बजे रणजीता स्टेडियम, जशपुर पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच के समापन समारोह में शामिल होंगे।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री 2:05 बजे रणजीता स्टेडियम से रवाना होंगे और 2:25 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और 3:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का दिनभर का यह दौरा 3:40 बजे उनके मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटने के साथ समाप्त होगा।

Share
पढ़ें   रायपुर पश्चिम में पटरी पर लौटा सुशासन : मूणत की अगुवाई में विकास कार्यों को मिली गति, विधायक राजेश मूणत ने 2 वार्डो में 2 करोड़ 10 लाख के निर्माण कार्यों को दी स्वीकृति

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed