9 Mar 2026, Mon
Breaking

CM के गृह जिले में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : जशपुर जिले के 9 जिला पंचायतों में BJP समर्थित प्रत्याशी की हुई जीत, कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस का नहीं खुला खाता

प्रमोद मिश्रा

जशपुर, 24 फ़रवरी 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जशपुर की जनता ने सीएम विष्णुदेव साय के विकास को समर्थन देते हुए जिला पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया और भाजपा को बड़ी जीत दिलाई।त्रिस्तरीय चुनाव के संपन्न होने के साथ ही जशपुर जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई है।जशपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा बरकरार है।जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 9 सदस्य निर्वाचित हुये हैं।तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के सालिक साय ने 14000 से ज्यादा मतों से रिकार्ड जीत हासिल की वहीं तीसरे चरण में 6 में से 5 सीटों पर भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के सभी 5 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया।कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। जिला पंचायत के साथ साथ सभी जनपद पंचायत में भी भाजपा का बहुमत नजर आ रहा है और अधिकांश जनपद पंचायतों में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है।

भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एकजुटता से इस चुनाव को लड़ा और जशपुर जिले में सालों से चले आ रहे जिला पंचायत के कब्जे को बरकरार रखा।क्षेत्रवासी इस पूरी जीत का श्रेय सीएम मुख्यमंत्री को दे रहे हैं।मतदाताओं ने बताया की पिछड़ेपन का दंश झेल रहे जशपुर जिले में सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री ने विकास के दरवाजे खोल दिये हैं।बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम हो रहा है तो केंद्र और राज्य सरकार की ऐसी अनेकों योजनाए हैं जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आया है और लोग योजनाओ का भरपूर लाभ ले रहे हैं।इस चुनाव में भाजपा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनलाभकारी योजनाओं और सीएम द्वारा जिले के लिए किए गये कामो को जनता के बीच पहुंचाया और लोगो ने उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

पढ़ें   वैलेंटाइन डे : शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने की लाठी-डंडों की पूजा, प्रेमी जोड़े को सख्त चेतावनी - 'याद रहे बाबू और शोना, तोड़ देंगे शरीर का हर कोना'

विष्णुदेव साय की सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर सीएम साय की संवेदनशीलता दिखाई दे रही है ‌। कुनकुरी 220 बिस्तर अस्पताल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही हाल ही में कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे जाहिर होता है की मुख्यमंत्री लोगों के लिए कितने संवेदनशील है। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ कर रही है। क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद सीएम विष्णुडेव साय को मिल रहा है।

जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य

क्षेत्र क्रमांक 1 गेंदबिहारी सिंह (निर्दलीय)

क्षेत्र क्रमांक 2- आशिका कुजूर (कांग्रेस समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 3- मोनिका टोप्पो (निर्दलीय)

क्षेत्र क्रमांक 4 शांति भगत (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 5- श्वेता भगत (कांग्रेस समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 6 शौर्य प्रताप सिंह जूदेव (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 7 मलिता बाई (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 8 अनिता सिंह (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 9 हिरामती पैंकरा (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 10- आरती सिंह (कांग्रेस समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 11सालिक साय (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 12 सुरुचि पैंकरा (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 13 वेदप्रकाश भगत (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 14 दुलारी सिंह (भाजपा समर्थित)

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed