13 Jun 2025, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र में होंगे शामिल, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम की करेंगे यात्रा, जानें मिनट 2 मिनट शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री आज महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र में भाग लेने के बाद मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम की यात्रा करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:45 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे से 01:30 बजे तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। सत्र समाप्त होने के बाद वे 01:30 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 01:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।

02:00 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से खजुराहो (मध्य प्रदेश) के लिए विमान द्वारा रवाना होंगे और 03:00 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा वे बागेश्वर धाम, ग्राम-गढ़ा, जिला-छतरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 03:30 बजे वहां पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बागेश्वर धाम में 05:00 बजे तक आरक्षित रहेंगे, जिसके बाद वे 05:00 बजे धाम से प्रस्थान कर 05:30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 05:40 बजे वे विमान द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 06:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से 06:50 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 07:05 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

Share
पढ़ें   Chandra Grahan 2023 Date and Time: बुद्ध पूर्णिमा पर आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed