8 Mar 2026, Sun

CGMSC घोटाला: IAS-IFS अफसरों और कारोबारियों की मिलीभगत से सरकार को 411 करोड़ का झटका, 27 दिनों में 750 करोड़ की घोटालेबाज खरीदी, 10 बड़े अधिकारी EOW के निशाने पर!

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाले में अधिकारियों और कारोबारियों की मिलीभगत से सरकार को 411 करोड़ रुपए का कर्जदार बना दिया गया। IAS और IFS समेत कई अफसरों ने सिर्फ 27 दिनों में 750 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली। इस घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

महंगी कीमतों पर की गई खरीदारी

CGMSC के अधिकारियों ने मोक्षित कॉर्पोरेशन, रिकॉर्ड्स एवं मेडिकेयर सिस्टम, श्री शारदा इंडस्ट्रीज और सीबी कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम दिया।

  • 8 रुपए में मिलने वाली EDTA ट्यूब को 2,352 रुपए में खरीदा गया।
  • 5 लाख की CBS मशीन को 17 लाख में खरीदा गया।
  • 300 करोड़ रुपए के रीएजेंट खरीदे गए।

10 अधिकारी EOW के रडार पर

शशांक चोपड़ा से पूछताछ के बाद EOW ने 10 अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें शामिल हैं:

  • भीम सिंह
  • चंद्रकांत वर्मा
  • मीनाक्षी गौतम
  • बसंत कौशिक
  • डॉ. अनिल परसाई
  • क्षिरौंद्र रावटिया
  • कमलकांत पाटनवार
  • आनंद राव
  • एक IFS अधिकारी समेत कुल 10 अफसर

कैसे खुला घोटाले का राज?

दिसंबर 2024 में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने PMO, केंद्रीय गृह मंत्रालय, CBI और ED मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई। केंद्र सरकार के निर्देश पर EOW ने जांच शुरू की और 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।

जांच के बाद श्री शारदा इंडस्ट्रीज बंद

EOW की जांच के बाद श्री शारदा इंडस्ट्रीज प्रबंधन ने अपनी फर्म को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

  • यह कंपनी ग्राम तर्रा, तहसील धरसीवा, रायपुर में स्थित है।
  • संचालक आर.के नाम के कारोबारी को जांच के दायरे में लाया गया है।
  • यह फर्म 1 जुलाई 2017 को GST के तहत रजिस्टर्ड हुई थी और 5 जून 2024 को आखिरी बार टैक्स जमा किया था।
पढ़ें   ब्रेकिंग न्यायधानी : बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को रौंदा, 1 महिला की मौके पर हुई मौत, तो 8 महिलाएं हुई घायल

कैसे मिलते थे टेंडर?

EOW की जांच रिपोर्ट के अनुसार, CGMSC के अधिकारियों ने मोक्षित कॉर्पोरेशन को 27 दिनों में 750 करोड़ का ठेका दिया।

  • मेडिकल किट और मशीनों की आवश्यकता न होने के बावजूद कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया।
  • मोक्षित कॉर्पोरेशन और श्री शारदा इंडस्ट्रीज ने कार्टेल बनाकर टेंडर पर कब्जा किया।
  • CGMSC अधिकारियों ने टेंडर की शर्तें ऐसी बनाई कि कोई दूसरी कंपनी प्रतिस्पर्धा में न आ सके।
  • कंपनियों को डायरेक्ट सपोर्ट मिलने से अन्य कंपनियां रेस से बाहर हो गईं और इन्हें टेंडर मिलता रहा।

इस तरह, CGMSC अधिकारियों और कारोबारियों ने मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया और छत्तीसगढ़ सरकार को करोड़ों रुपए के घाटे में डाल दिया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed