8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के लिए बड़ी पहल: सभी टूरिस्ट स्पॉट पर बनेगा स्पेशल रैंप रूट, बुकिंग पर 30% तक की छूट, व्हीलचेयर सुविधा भी मिलेगी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 फरवरी 2025

टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगजन आसानी से घूम सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने विशेष पहल शुरू की है। “यात्रा आपकी सुविधा हमारी” नाम से शुरू इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ के सभी टूरिस्ट स्पॉट पर अब स्पेशल रैंप रूट बनाया जा रहा है। इस रैंप रूट के जरिए दिव्यांग आसानी से संबंधित टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकेंगे और आसानी से घूम सकेंगे। यही नहीं, सभी टूरिस्ट स्पॉट में पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आसानी से आसपास के क्षेत्र में घूम सकें। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों के अनुसार मैनपाट में स्पेशल रैंप रूट बनाया गया है। इस पर आसानी से दिव्यांग चल सकते हैं। इसी तरह दूसरे पर्यटन स्थलों में भी रैंप रूट बनाया जा रहा है।

दिव्यांगों के लिए ये खास पहल की गई है, ताकि पर्यटन स्थलों को देखने वालों में उनकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो सके।

ऑनलाइन के साथ हेल्पलाइन से भी बुकिंग की सुविधा

दिव्यांगजन अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ के खूबसूरत स्थलों को देख सकें, इसके लिए दोनों तरह की सुविधा दी जा रही है। दिव्यांग चाहें तो ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं या फिर पर्यटन मंडल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर बुकिंग की सुविधा दी जा रही है।

दिव्यांगों को 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट

पर्यटन मंडल ने दिव्यांगों के लिए स्पेशल डिस्काउंट भी शुरू किया है। बुकिंग के दौरान दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिखाने पर 30 परसेंट की डिस्काउंट दिया जाएगा। ये डिस्काउंट केवल पर्यटन मंडल द्वारा संचालित रिसॉर्ट में ही दिया जाएगा। इनमें बिलासपुर, मैनपाट, बस्तर, कोरबा, सिरपुर जैसे खास जगह शामिल हैं। बुकिंग के दौरान मिलने वाली सुविधा सिर्फ दिव्यांग को एक ही कमरे के लिए दी जाएगी।

पढ़ें   CG में भारी बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट: बालोद में रेड अलर्ट, रायपुर-गरियाबंद-धमतरी समेत 9 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी, अगले 24 घंटों में भारी बरसात और बिजली गिरने की संभावना

सुविधा केवल इन रिसॉर्ट में

• कुरदल हिल ईको-रिसॉर्ट, बिलासपुर।

• छेरछेरा रिसॉर्ट, कबीर चबूतरा।

• बैगा टूरिस्ट रिसॉर्ट, कबीरधाम।

• सोन बाहरा टूरिस्ट रिसॉर्ट, आमाडोब।

• हरेली ईको रिसॉर्ट, बारनवापारा।

• दानदामी लग्जरी रिसॉर्ट कॉटेज, चित्रकोट।

• होटल जोहार छत्तीसगढ़, रायपुर।

• सैला टूरिस्ट रिसॉर्ट, मैनपाट।

• जोहार होटल, सिरपुर।

• दानकुल एथनिक रिसॉर्ट, कोंडागांव।

• सतरंगा बोट क्लब एंड रिसॉर्ट, कोरबा।

• सतरेंगा एथनिक रिसॉर्ट, जशपुर।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed