7 Mar 2026, Sat

शराब घोटाले में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर अरुण साव का बड़ा हमला: कहा- कांग्रेस को हर हाल में देना होगा जवाब, नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक हार से बौखलाई कांग्रेस अब लगा रही बेबुनियाद आरोप!

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 फ़रवरी 2025

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई चल रही है। मामले की जांच लगातार चल रही है। यह आम जनता के सामने हैं। वहीं ईडी ने जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी की है। पूछताछ में जो तथ्य और साक्ष्य मिल रहे हैं, उसके आधार पर जांच की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। ईडी जांच में जो तथ्य पाए होंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है, पर कांग्रेस इस मामले में अनावश्यक रूप से राजनीति कर रही है। किसी जांच एजेंसी को जांच करने से आप कैसे रोक सकते हैं? इस पर आपत्ति करना दुर्भाग्यजनक है।

ये बातें उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कही है। उन्होंने रायपुर निवास में पत्रकारों से कहा कि, ईडी ने अब तक जो गिरफ्तारी की है, किसी को जमानत नहीं मिली है। इसका मतलब ईडी ने जो कार्रवाई की है, वह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की है। ईडी की करवाई पर प्रश्न चिन्ह उठाना सही नहीं है।

साव ने कहा कि, कांग्रेस राजनीतिक बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्हें ईडी को बताना चाहिए कि, सुकमा और कोंटा में जो कांग्रेस कार्यालय बना है, वह कैसे बने हैं। यह जानकारी ईडी मांग रही है। आज समाचार पत्रों में भी यह प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। ईडी को इस मामले में जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने शराब घोटाला किया है, ये जगजाहिर है।

अनुपूरक बजट पर साव ने कहा कि, कल तीसरा अनुपूरक बजट पारित किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने विस्तार से बजट के तथ्यों को बताया। किस प्रकार से कांग्रेस सरकार में गड्ढे हुए थे, अब वित्तीय अव्यवस्था को दूर करने के लिए सरकार को प्रयत्न करने पड़ रहे हैं। वहीं CGMSC घोटाले पर कहा कि, मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, चाहे विद्युत मंडल के पैसे की बात हो, अधिक ब्याज दर पर कर्ज लेने की बात हो, यह सब अव्यवस्थाएं कांग्रेस की सरकार में हुई है। अलग मद के पैसे को अलग मद पर खर्च किया गया। अब सरकार को व्यवस्था करनी पड़ रही है। कांग्रेसी नेता छत्तीसगढ़ को कर्ज में लाद कर चले गए हैं।

पढ़ें   सिंडिकेट संचालन और वीआईपी ट्रीटमेंट की शिकायत पर कार्रवाई : विशेष कोर्ट के आदेश पर ईडी के अनुरोध पर आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में अलग-अलग जेलों में किया गया शिफ्ट

साव कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने नगरीय निकाय में सत्ता का दुरुपयोग कर अप्रत्यक्ष तरीके से अध्यक्ष और महापौर का चुनाव कराया था। आज नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव परिणाम सबके सामने हैं। इससे स्पष्ट है कि जनता ने 13 महीने की सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। और इतना ऐतिहासिक बहुमत के बाद भी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस को आत्मावलोकन करना चाहिए कि इतनी बुरी हार इनकी क्यों हो रही है।

दीपक बैज के हार की जिम्मेदारी सभी को लेनी चाहिए वाले बयान पर साव ने कहा कि, कांग्रेस में एक दूसरे को निपटाने की राजनीति चल रही है। इसी वजह से कांग्रेस डूबती हुई नाव की तरह होती जा रही है। इनके झगड़े को छत्तीसगढ़ की जनता ने पांच साल भोगा है। अब इस झगड़े का खामियाजा खुद भोगेंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed