24 Jul 2026, Fri
Breaking

आज की बड़ी खबरें : विधानसभा में डिप्टी CM अरुण साव और मंत्री लखन लाल देवांगन देंगे सवालों का जवाब…रायपुर के महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण…’छावा’ फिल्म CG में हुई टैक्स फ्री…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 फरवरी 2025

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र के मौके पर आज डिप्टी CM अरुण साव अपने PHE और PWD विभाग से संबंधित सवालों का जवाब देते नजर आएंगे।  आज PHE और PWD विभाग से संबंधित सवालों की झड़ी लगने वाली है।  वहीं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विभाग से संबंधित सवाल भी आज विधानसभा में विधायक पूछने वाले हैं । विधानसभा में आज जल जीवन मिशन को लेकर विधायक अरुण साव से प्रश्न पूछेंगे । माना जा रहा है कि आज सदन काफी गर्म रहने वाला है ।

 

 

रायपुर में आज शपथ ग्रहण

राजधानी रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का आज शपथ ग्रहण होना है । शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रायपुर के इंडोर स्टेडियम में रखा गया है । शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे । आपको बताते चलें कि इस बार के चुनाव में मीनल चौबे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है साथ ही इस बार बीजेपी के अधिकतर पार्षद बनकर आए हैं और कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष बनाने की स्थिति में भी नहीं है ।

फिल्म ‘छावा’ छत्तीसगढ़ में TAX फ्री 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने आज राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

पढ़ें   रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विकास का दावा, कहा- हर घर तक पहुंचाया मोदी और भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ, जनता से की सुनील सोनी के लिए समर्थन की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवा वर्ग को प्रेरित करेगी और छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, बलिदान और नेतृत्व को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेगी।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed