7 Mar 2026, Sat

सरगुजा जिले के सीतापुर में हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों का आतंक: किराना कारोबारी के घर धावा बोलकर 30 लाख की डकैती, परिवार को बनाया बंधक, पूरी वारदात CCTV में कैद

मीडिया 24 डेस्क

सरगुजा, 27 फ़रवरी 2025

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा में बुधवार रात तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना कारोबारी के घर में घुसकर 30 लाख रुपये की लूट की। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

रात में घर में घुसे लुटेरे, परिवार को बनाया बंधक

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड फॉरेस्टर राधेश्याम गुप्ता का परिवार रात का खाना खाने के बाद सो रहा था। उनका बेटा अजय गुप्ता किराना दुकान चलाता है। रात करीब 1:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश कट्टा और तलवार लेकर घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसे।

बदमाशों ने राधेश्याम गुप्ता और उनके बेटों के कमरे खटखटाकर खुलवाए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर अलमारी में रखा नकद और जेवर निकलवा लिया। महिलाओं के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए।

मोबाइल बाहर फेंका, दरवाजे बंद कर हुए फरार

लूट के दौरान बदमाशों ने परिवार के सभी मोबाइल फोन छीन लिए और जाते समय उन्हें घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद सभी को कमरों में बंद कर फरार हो गए। हालांकि, राधेश्याम गुप्ता के पोते का कमरा बाहर से बंद नहीं था, जिससे उसने बाकी परिजनों को बाहर निकाला।

इसके बाद परिवार ने पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता के भाई को आवाज देकर जगाया। भाई ने मेन गेट खोला, तब जाकर सभी लोग बाहर निकल पाए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

रात करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। लूट की पूरी वारदात किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस लूटे गए कैश और जेवरात का आकलन कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि, अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर : भारत मंडपम में ‘छत्तीसगढ़ राज्य दिवस’ समारोह में होंगे शामिल, जानें आज का पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.