13 Jun 2025, Fri
Breaking

NIT रायपुर का 15वां दीक्षांत समारोह आज: पहली बार मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, इसरो के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ होंगे सम्मानित, 1319 छात्रों को मिलेगी डिग्री, 27 को गोल्ड मेडल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 फ़रवरी 2025

रायपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में आज 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस बार का समारोह खास होने वाला है, क्योंकि NIT रायपुर पहली बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करने जा रहा है। यह उपाधि इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दी जाएगी।

समारोह के दौरान कुल 1,319 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Share
पढ़ें   केंद्रीय गृह मंत्री के मैडल ऑफ एक्सीलेंस वर्ष 2022 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 3 पुलिस अधिकारियों के नाम का हुआ चयन....

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed