7 Mar 2026, Sat

राज्यपाल रमेन डेका का जन्मदिन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, कहा- आपके मार्गदर्शन में प्रदेश कर रहा विकास

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।”

राज्यपाल रमेन डेका का जीवन परिचय

छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता स्वर्गीय चंपाबती डेका थीं। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए (दर्शनशास्त्र एवं अर्थशास्त्र) की डिग्री प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय (असम) से प्राप्त की।

राजनीतिक सफर

रमेन डेका 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 1980 में वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 2006 में वे असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके अलावा, वे अगस्त 2021 से 29 जुलाई 2024 तक असम राज्य के नवाचार एवं रूपांतरण आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के रूप में कार्यरत रहे

रमेन डेका दो बार सांसद भी रह चुके हैं। पहली बार 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे।

Share
पढ़ें   देश में पहला और दूसरा : CM भूपेश बघेल के नेतृत्व में लागू नीतियों से बन रहे कीर्तिमान, शक्कर कारखाना पंडरिया रिकवरी दर में देश अव्वल और राम्हेपुर कारखाना दूसरे स्थान पर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.